4000 से अधिक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में अग्रवाल सभा रोहिणी सैक्टर 8 का यादगार होली मिलन समारोह : सम्मान, संस्कृति और समर्पण का अद्भुत मेल

4000 से अधिक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में अग्रवाल सभा रोहिणी सैक्टर 8 का यादगार होली मिलन समारोह : सम्मान, संस्कृति और समर्पण का अद्भुत मेल

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ भव्य होली मिलन समारोह अग्रवाल सभा रोहिणी को डीडीए से 405 वर्ग मीटर का प्लॉट मिला: समाज के सहयोग से बनेगा भव्य अग्रवाल भवन और कुलदेवी मां लक्ष्मी की प्रतिमा होगी स्थापित

रोहिणी (अविनाश गर्ग)। अग्रवाल सभा रोहिणी द्वारा शुक्रवार, 14 मार्च 2025 को सायं 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक जेएमडी टेंट, जापानी पार्क, रोहिणी में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस रंगारंग एवं उल्लासपूर्ण कार्यक्रम में लगभग 4000 प्रतिष्ठित अतिथियों ने शिरकत की और कार्यक्रम की भव्यता की भरपूर सराहना की।

समारोह का शुभारंभ दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। इस दौरान सभा की पूरी कार्यकारिणी एवं गणमान्य व्यक्तियों ने मंच पर उनकी अगवानी की। तत्पश्चात, सभा के अध्यक्ष श्री जितेंद्र कुमार गोयल, विधानसभा अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता सहित सभी प्रमुख पदाधिकारियों ने अतिथियों का भव्य स्वागत किया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में निम्नलिखित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष योगदान रहाः शुभकांक्षी मुख्य संरक्षक – राधेश्याम गर्ग, चेयरमैन कंट्रोल बोर्ड-जय किशन बंसल, संरक्षकगण- इंद्रजीत बंसल, वेद प्रकाश गर्ग, संदीप बंसल एंव विजेंद्र गर्ग, चेयरमैन जय किशन गोयल, वाईस चेयरमैन – नीरज जैन, संदीप जैन, एच एन गुप्ता, आनंद जैन व धनीराम बंसल कार्यकारिणी समिति अध्यक्ष- जितेंद्र कुमार गोयल, महामंत्री- श्यामलाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष- संजय चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष- अनिल गुप्ता, उपाध्यक्ष-श्याम बंसल, मंत्री अनिल जिंदल, कानूनी सलाहकार- अशोक कुमार गुप्ता (एडवोकेट), कार्यकारिणी सदस्यगण- श्रवण गोयल, रमेश कुमार बंसल, राकेश बंसल, सुरेश गुप्ता, नरेंद्र गर्ग, अजय कुमार सिंगला, संजय गोयल, अशोक कुमार मंगला, सुरेश कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, कपिल गर्ग, संजीव गोयल, ललित कुमार बंसल एंव मयंक चौधरी,

अग्रवाल सभा रोहिणी के लिए बड़ी उपलब्धि समारोह के दौरान अध्यक्ष श्री जितेंद्र कुमार गोयल ने यह भी घोषणा की कि डीडीए द्वारा आयोजित नीलामी में अग्रवाल सभा रोहिणी को 405 वर्ग मीटर का प्लॉट (सीएससी-10, ब्लॉक-एच, सेक्टर 15, रोहिणी) आवंटित हुआ है। सभा के सभी सदस्यों के सहयोग से इसका पूरा भुगतान किया जा चुका है। सभी औपचारिकताएँ पूर्ण होते ही भूमि पूजन और निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा, जिसमें कुलदेवी मां लक्ष्मी की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।

सभा के अध्यक्ष श्री जितेंद्र कुमार गोयल ने सभी समाजसेवियों एवं दानवीरों से इस पुनीत कार्य में तन, मन, धन से सहयोग करने की अपील की।

कार्यक्रम में लक्की ड्रा Sujata व Vidhi by Sanjeela द्वारा प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त, रंगारंग कार्यक्रम में बॉलीवुड सिंगर मेधा किशोर (मुंबई) एवं भगवत किशोर म्यूजिकल ग्रुप द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसने सभी उपस्थितजनों का मन मोह लिया।

समारोह के दौरान विधानसभा अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही, सभी आगंतुकों को पटका पहनाकर स्वागत किया गया। शानदार पंडाल की भव्य सजावट और आकर्षक व्यवस्था ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस आयोजन के लिए पंडित राम निवास भागमल कैटरर्स द्वारा उत्कृष्ट कैटरिंग सेवा प्रदान की गई।

मनोनित सदस्यगण – नानक चंद मित्तल, मनमोहन गुप्ता, राजेंद्र गोयल, तेजेंद्र पाल सिंगला, विकास गुप्ता (एडवोकेट), राजकुमार बंसल, श्याम मोहन अग्रवाल एंव अशोक गोयल, महिला समिति महिला संयोजिकाः मीनू चौधरी, शशि गोयल, मंजू गोयल, अंजू सिंगला एंव बबीता बंसल, सदस्यगण रजनी गर्ग, दीक्षा बंसल, रजनी चौधरी, कृष्णा बंसल, सुषमा जिंदल, रूबी गुप्ता, अशु गोयल, रितिका बंसल, नीतू बंसल, प्रो. विनीता जिंदल, रंजना मित्तल, सुषमा गुप्ता, कुसुम अग्रवाल, अनु मित्तल, वंदना गर्ग, मीनू गुप्ता, वीना गर्ग, आरती गुप्ता, बबीता बंसल, कुसुम गर्ग, पायल गर्ग, कंगन जैन, रेनू अग्रवाल, प्रीति गर्ग, संगीता मित्तल, रीना जैन, डॉ. प्रवीन गर्ग, कृष्णा गुप्ता, करुणा गर्ग, रश्मि गुप्ता, डॉ. मीनू सिंगला, ममता गर्ग एंव रजनी गुप्ता, कार्यक्रम आयोजन समिति – श्याम बंसल, नानक चंद मित्तल, सुरेश गुप्ता, संजय चौधरी, अशोक गुप्ता (एडवोकेट), श्रवण गोयल, रमेश कुमार बंसल, राकेश बंसल, संजय गोयल, अशोक कुमार मंगला, सुरेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, मनमोहन गुप्ता, राजेंद्र गोयल, तेजेंद्र पाल सिंगला, विकास गुप्ता (एडवोकेट), अशोक गोयल, हरभजन अग्रवाल, दीपक मित्तल, अमित गुप्ता, कमल कांत गर्ग, राजेश गोयल, विनय सिंघल, तुषल सिंघल, शिव कुमार जिंदल, अशोक मित्तल, विनोद गोयल, दीपक बंसल, रितिका बंसल, रूबी गुप्ता, सुषमा जिंदल, अंशु गोयल, रश्मि गुप्ता, अंजू सिंगला, रंजना मित्तल, प्रो. विनीता जिंदल, रजनी गुप्ता, नीतू बंसल, ममता गर्ग एव कुसुम अग्रवाल ।