नई दिल्ली (वी.के.अग्रवाल)। बज कला केन्द्र, दिल्ली द्वारा, बुधवार, 12 मार्च 2025 को श्री सत्य साई सभागौर, प्रगति विहार, भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड, नई दिल्ली में होली महोत्सव अत्यंत भव्यत्ता और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर होली मिलन, लंडाई वितरण, दानदाताओं का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फूलों की होली, ब्रज विभूति सम्मान और रात्रि भोज प्रसाद सहित अनेक आयोजन संपन्न हुए।
महोत्सव का शुभारंभ सांय 5 बजे से हुआ, जिसमें 8.30 बजे तक ठंडाई, चटपटी चाट एवं जलपान का आयोजन किया गय, तत्पश्चात श्री वेद प्रकाश रंजीत पार्टी वनचारी द्वारा नगाड़ा बादन की प्रस्तुति दी गई। महोत्सव के अंतर्गत ब्रज वंदना का आयोजन इशिका द्वारा किया गया, वहीं इशिका कान्हा अकादमी, मथुरा द्वारा होली गीत वायलिन पर प्रस्तुत किए गए। दीप प्रज्वलन के साथ मुख्य अतिथियों और विशिष्ट सदस्यों का सम्मान किया गया। ब्रज भूषण सदस्य का सम्मान श्री दीप गर्ग, कानपुर को प्रदान किया गया। श्री कुणाल गर्ग ब्रज विभूति सम्मान डॉ. आचार्य विगुणातीत जैमिनी (सितार वादन एवं भारतीय सांस्कृतिक संगीत में उत्कृष्टता हेतु) को प्रदान किया गय। श्री शिखर भार्गव ब्रज विभूति सम्मान डॉ. भगवान मकरन्द (हवेली संगीत, कविता पाठ एवं ब्रज सांस्कृतिक लीला स्थलों के प्रचार-प्रसार हेतु) को प्रदान किया गया। श्री राधा शरण अग्रवाल ब्रज विभूति सम्मान रोटेरियन लाल गोयल (ऑर्गन डोनेशन के क्षेत्र में प्रशंसनीय सेवाओं हेतु) को प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि श्री अर्जुन राम मेघवाल (केंद्रिय मंत्री, कानून, न्याय एंड संसदीय कार्य,भारत सरकार) ने अपने उद्बोधन ने ब्रज संस्कृति और होली महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत ‘फाग में मिलेंगे कुवंर कन्हाई, होलो गीत नृत्य एवं फूलों की होली का आयोजन किया गया, जिसकी प्रस्तुति गुरु हरीश गंगानी एवं नाट्य बैले सेंटर, दिल्ली द्वारा दी गई।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती श्रुति पुरी ने किया एवं सहयोग श्रीमती मीरा गोबल और श्रीमती उर्वशी नितल का रहा। इस अवसर पर प्रतिद्ध कवि श्री अशोक चक्रधर ने अपनी सुंदर कविता से कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक चक्रधर, परम विशिष्ट संरक्षक सदस्य एवं अध्यक्ष ब्रजधाग रामिति बासुदेव गर्ग, परम विशिष्ट संरक्षक सदस्य अध्यक्ष दिल्ली शाखा नागेंद्र प्रकाश भार्गव, परम विशिष्ट संरक्षक सदस्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिल्ली शाखा गोरा गोयल, विशिष्ट संरक्षक सदस्य एवं मुख्य समन्वयक विष्णु प्रकाश गोयल, विशिष्ट संरक्षक सदस्य एंव कार्यकारी अध्यक्ष अ.भा. मनोहरलाल गोयल, विशिष्ट संरक्षक सदस्य उपाध्यक्ष दिल्ली शाखा गौरसुंदर अग्रवाल, विशिष्ट संरक्षक सदस्य उपाध्यक्ष अखिल भारतीय मुरारीलाल गर्ग, आजीवन सदस्य एवं मन्त्री दिल्ली शाखा विश्वनाथ अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दिल्ली शाखा वी डी. अग्रवाल (सीए), आजीवन सदस्य एवं सांस्कृतिक मंत्री दिल्ली शाखा कहकशां त्यागी, परम विशिष्ट संरक्षक सदस्य एवं उपाध्यक्ष दिल्ली शाखा श्रीमती उर्वशी मित्तल, विशिष्ट संरक्षक सदस्य एवं मंत्री अखिल भारतीय राजेंद्र बंसल, आजीवन सदस्य एवं संयुक्त मंत्री दिल्ली शाखा डी. के. अग्रवाल, विशिष्ट संरक्षक सदस्य एवं संयुक्त मंत्री दिल्ली शाखा संजय चतुर्वेदी, विशिष्ट संरक्षक सदस्य डॉ. सुरेश गोयल, संस्थापक एवं संरक्षक सदस्य महेश चंद्र अग्रवाल, परम विशिष्ट संरक्षक सदस्य हरी वन्द अग्रवाल, ब्रज भूषण सदस्य एवं उपाध्यक्ष दिल्ली शाखा डॉ. अरुण अग्रवाल, परम विशिष्ट संरक्षक सदस्य अमिता गर्ग, संजीव गोयल, नंद किशोर अग्रवाल, सचिन गुप्ता एंव पंकज अग्रवाल, परम विशिष्ट संरक्षक सदस्य एवं उपाध्यक्ष दिल्ली शाखा डॉ. एन. के. गोयल, ब्रज भूषण सदस्य एवं चेयरमैन करन होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड दीप गर्ग का विशेष योगदान रहा। ब्ज कला केन्द्र, दिल्ली द्वारा आयोजित इस भव्य समारोह में होली के रंग और उमंग की छटा बिखरती रही, जिसमें बड़ी संख्या








